Railway Ki Taiyari Kaise Kare | Railway Mein Job Kaise Paye ?

Railway Ki Taiyari Kaise Kare – भारतीय रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और सवा लाख किलोमीटर में फैला हुआ है। भारतीय रेलवे को 16 जोन में बाँटा गया है और उत्तरी रेलवे जोन सबसे बड़ा जोन है। भारतीय रेलवे में 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी काम करते है इसलिए रेलवे में नौकरी के अवसर बहुत अधिक है। भारतीय रेलवे के लिए प्रतेक वर्ष लाखों उम्मीदवार तैयारी करते है और रेलवे की नौकरी पाना चाहते है। रेलवे भारत सर्कार का सबसे बड़ा विभाग है इसलिए रेलवे में नौकरी के अवसर बहुत अधिक है। इस लेख में आप पड़ेंगे की भारतीय रेलवे की तयारी कैसे करें और रेलवे में कोन कोन सी नौकरी होती है।
Table of Contents
Railway Ki Taiyari Kaise Kare
Railway Ki Taiyari Kaise Kare: Indian Railways की नौकरी पाने के लिए तैयारी करना एक बड़ा कदम होता है। सही दिशा में मेहनत और रणनीति के साथ आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे में कई अलग-अलग परीक्षाएँ होती हैं। सबसे पहले यह तय करें कि आप किस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग पात्रता और पैटर्न होता है, इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करें। रेलवे के एग्जाम तैयारी के लिए पढ़ाई के सही स्रोत के चुनाव निचे दी गयी किताबें पड़े।
- गणित: R.S. Aggarwal (Quantitative Aptitude)
- रीजनिंग: A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning by R.S. Aggarwal
- सामान्य विज्ञान: Lucent’s General Science
- सामान्य ज्ञान: Lucent’s General Knowledge
- मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर: Arihant/ Kiran Publication
रेलवे एग्जाम कोन कंडक्ट करता है ?
रेलवे प्रतेक वर्ष एक लाख से अधिक रेलवे की भर्ती निकालती है और रेलवे की भर्ती रेलवे के दो बोर्ड द्वारा किया जाता है। रेलवे एग्जाम रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा कंडक्ट किया जाता है। RRB और RRC अलग अलग पदों के लिए भर्ती निकालती है।
Also Read : SDM Kaise Bane ?
RRB Kya Hai ?
RRB का फुल फॉर्म है रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और यह रेलवे में भर्ती शाखा है जो की रीजनल रूरल बोर्ड के लिए भर्ती करता है। RRB को शहरों के नाम से स्थापित किया गया है। RRB मुख रूप से RRB-NTPC, लोको पायलट और RRB-JE का एग्जाम कंडक्ट करता है। रेलवे द्वारा भारत में कुल 21 RRB स्थापित किये गए है। RRB ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए वैकेंसी निकालता है लेकिन RRB लोको पायलट ग्रुप डी की भी वैकेंसी निकालता है। RRB प्रतेक वर्ष एक लाख से अधिक वैकेंसी निकालता है। RRB नीचे दिए गए अनुसार परीक्षा कंडक्ट करता है।
- RRB NTPC
- RRB JE
- RRB ALP
- RRB Paramedical
- RRB Group-D
RRB NTPC Kya Hai ?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ) परीक्षा भारतीय रेलवे द्वारा अपने विभागों में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। RRB NTPC के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होती है। इन पदों में शामिल हैं:
- जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
- अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
- जूनियर टाइम कीपर
- ट्रेन क्लर्क
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
- ट्रैफिक असिस्टेंट
- गुड्स गार्ड
- सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
- सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट
- सीनियर टाइम कीपर
- स्टेशन मास्टर
RRB NTPC के लिए आवश्यक योग्यता में शैक्षणिक योग्यता अधिकांश पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक होती है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
RRB NTPC की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) तीन चरण होते हैं – फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकेंड स्टेज सीबीटी और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट। RRB NTPC में कुछ पदों के लिए टाइपिंग और एप्टीट्यूड टेस्ट भी आयोजित किया जाता है और अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है।
RRB JE Kya Hai ?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। ये पद रेलवे के बुनियादी ढांचे, प्रणालियों और संचालन के रखरखाव और विकास पर केंद्रित हैं। RRB JE परीक्षा रेलवे में तकनीकी भूमिकाओं के लिए कुशल व्यक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। RRB Junior Engineer का उदेश और जिम्मेदारियों में रेलवे प्रणालियों और संरचनाओं को डिजाइन करना, संभालना और अपग्रेड करना शामिल है। RRB JE के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए।RRB JE के लिए निचे दिए गए पदों की भर्ती की जाती है।
- जूनियर इंजीनियर (JE) – सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य।
- जूनियर इंजीनियर (IT)
- डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS)
- रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA)
RRB JE बनने के लिए आवश्यक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि।
RRB JE के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) दो चरण में होते हैं – फर्स्ट स्टेज सीबीटी-1 और सेकेंड स्टेज सीबीटी-2।
RRB ALP Kya Hai ?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सहायक लोको पायलट (ALP) परीक्षा भारतीय रेलवे द्वारा सहायक लोको पायलट के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। सहायक लोको पायलटों को ट्रेनों के संचालन में सहायता करना, सुरक्षित और समय पर ट्रेनों के परिवहन को सुनिश्चित करना शामिल है। असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में कुछ साल काम करने के बाद, आप लोको पायलट बनने के लिए प्रमोशन पा सकते हैं। लोको पायलट की सैलरी और जिम्मेदारियां दोनों ही असिस्टेंट लोको पायलट की तुलना में अधिक होती हैं। RRB ALP के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए।
RRB ALP बनने के लिए आवश्यक योग्यता में 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) से कॉइल वाइंडिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल जैसे किसी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो या मैट्रिक के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन-वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
RRB ALP के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) चार चरण होते हैं – फर्स्ट स्टेज सीबीटी, सेकेंड स्टेज सीबीटी, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
RRB Group D Kya Hai ?
RRB Group D का फुल फॉर्म Railway Recruitment Board Group D है। यह भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समूह ‘D’ पदों जैसे ट्रैकमैन, पोर्टर, हेल्पर आदि के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना है। RRB Group D के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होती है।
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV
- इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एसएंडटी (सिग्नल और दूरसंचार) विभागों में हेल्पर/असिस्टेंट
- अस्पताल सहायक
- पॉइंट्समैन
RRC Kya Hai ?
RRC का फुल फॉर्म रेलवे रिक्रूटमेंट सेल और यह जोनल लेवल पर काम करता है। ररक रेलवे में जोनल लेवल पर भर्ती करता है और RRC को रेलवे के जोन के अनुसार स्थापित किया गया है। भारत रेलवे को 16 जोनो में विभाजित किया गया है। RRC ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, हेल्पर की ग्रुप डी की वैकेंसी निकालता है। RRC प्रतेक वर्ष रेलवे में ग्रुप डी और एन्ट्री लेवल के लिए एक लाख से अधिक वैकेंसी निकालता है।
Railway Ki Salary Kitni Hoti Hai ?
Railway Ki Salary Kitni Hoti Hai: भारतीय रेलवे में वेतन नौकरी प्रोफ़ाइल, अनुभव और ग्रेड स्तर के आधार पर बहुत अलग-अलग होता है। रेलवे में शुरुआती पदों की सैलरी ₹18,000 से शुरू होती है और उच्च पदों पर यह ₹2,50,000 तक जा सकती है। भत्ते और प्रमोशन के साथ यह और भी बढ़ती है। रेलवे कर्मचारियों को 7th Pay Commission के आधार पर सैलरी दी जाती है, जिसमें बेसिक पे, ग्रेड पे, और भत्ते (Allowances) शामिल होते हैं। नीचे विभिन्न रेलवे पदों की औसत सैलरी की जानकारी दी गई है:
- प्रवेश स्तर के पद (Entry-level): आरआरबी ग्रुप डी जैसे प्रवेश स्तर के पदों के लिए शुरुआती वेतन ₹18,000 से ₹25,000 प्रति माह तक हो सकता है।
- तकनीकी और प्रबंधकीय पद (Technical and Manageria): इंजीनियर, तकनीशियन और अधिकारी जैसे तकनीकी और प्रबंधकीय पदों के लिए वेतन ₹30,000 से ₹1,50,000 प्रति माह या उससे अधिक हो सकता है।
- वरिष्ठ पद (Senior Level): उच्च-स्तरीय अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी काफी अधिक वेतन कमा सकते हैं, जो अक्सर ₹1,50,000 प्रति माह से अधिक होता है।
भारतीय रेलवे में अप्लाई करने के लिए रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in/ पर जरूर विजिट करें।
Conclusion
Railway Ki Taiyari Kaise Kare उम्मीद करता हूँ इसके बारे में आपको अपने सभी प्रशनों के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपको जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। Railway ki taiyari kaise kare यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आपका दोस्त रिश्तेदार Railway का एग्जाम देना चाहता है उससे Railway ki taiyari kaise kare यह लेख जरूर शेयर करें। धन्यवाद।