EducationState Govt Jobs

SDM Kya Hota Hai | SDM Kaise Bane | SDM Ki Taiyari Kaise Kare ?

sdm-kaise-bane

SDM Kaise Bane : SDM का मतलब Sub-Divisional Magistrate होता है। भारत में प्रशासनिक व्यवस्था में SDM तहसील लेवेलपर एक महत्वपूर्ण पद होता है। SDM जिले के तहसील/उप-मंडल के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। SDM के पास राजस्व, कानून और व्यवस्था, आपदा प्रबंधन आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। SDM का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Services) के तहत होता है। SDM का पद प्रशासनिक तंत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।

SDM Kya Karta Hai ?

SDM Kaise Bane इससे पहले आप को यह भी पता होना बहुत जरुरी है की SDM काम क्या करता है। SDM के पास कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कानून व्यवस्था बनाए रखना : क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना, दंगों या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं को नियंत्रित करना।
  • प्रशासनिक कार्य : प्रशासन की जिम्मेदारी सभालना, सभी विभाग के कार्य की निगरानी करना।
  • राजस्व संबंधित कार्य : भूमि रिकॉर्ड का प्रबंधन, भूमि विवादों का निपटारा, भू-राजस्व की वसूली।
  • निर्वाचन संबंधी कार्य : चुनाव प्रक्रिया का प्रबंधन और निगरानी, मतदाता सूची का सत्यापन।
  • आपदा प्रबंधन : बाढ़, सूखा, या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व करना।
  • प्रशासनिक आदेश और परमिट : विवाह पंजीकरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ जारी करना, विभिन्न लाइसेंस और परमिट देना।
  • न्यायिक कार्य : न्यायिक शक्तियों का उपयोग करके छोटे-मोटे मामलों का निपटारा।

Read Also : Police Ki Taiyari Kaise Kare ?

SDM Kaise Bane ?

SDM (Sub-Divisional Magistrate) बनने के लिए आपको सिविल सेवा परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होना पड़ता है। इसके दो मुख्य रास्ते हैं:

  • IAS के माध्यम से: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने के बाद आप भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी बन सकते हैं। शुरुआती करियर में आपको SDM के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
  • राज्य सिविल सेवा के माध्यम से: राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission) की परीक्षा पास करके राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारी बनें, स्टेट PCS में मेरिट के अनुसार आप की नियुक्ति SDM के पद पर की जाती है।

IAS के माध्यम से SDM Kaise Bane ?

IAS के माधयम से SDM बनने के लिए आप को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का सिविल सर्विस का एग्जाम देना पड़ेगा। उपस्क में चयन के बाद, आपको लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद, शुरुआती करियर में आपको SDM के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। UPSC का एग्जाम देने के लिए आप की योग्यता क्या है और एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना बहुत जरुरी है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है और अंतिम वर्ष के छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष, ओबीसी के लिए 21 से 35 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 21 से 37 वर्ष होती है।

UPSC परीक्षा के माध्यम से IAS अधिकारी बनने का रास्ता खुलता है। UPSC की परीक्षा के तीन चरण होते हैं:

  • Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा): इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होते हैं।
  • Main Exam (मुख्य परीक्षा): इसमें वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • Interview : अंतिम चरण।

IAS Exam ki Taiyari Kaise Kare ?

  • सामान्य अध्ययन (General Studies): भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, और पर्यावरण पर ध्यान दें।
  • करंट अफेयर्स (Current Affairs): दैनिक समाचार पत्र पढ़ें और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान दें।
  • NCERT किताबें: 6वीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें।
  • मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्न पत्र: नियमित अभ्यास करें।
  • सही गाइडेंस: कोचिंग या ऑनलाइन संसाधनों की मदद लें।

Note: यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। UPSC परीक्षा के नियम और पाठ्यक्रम समय-समय पर बदलते रहते हैं, इसलिए नवीनतम जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ देखें।

PCS se SDM Kaise Bane ?

स्टेट PCS का मतलब है राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा। ये भारत में अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएँ हैं, जिनका उद्देश्य उस विशेष राज्य के भीतर विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना है। राज्य PCS राज्य-विशिष्ट सेवाओं के लिए परीक्षाएँ आयोजित करता है, जो उस विशेष राज्य की ज़रूरतों और आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं। प्रत्येक राज्य का अपना लोक सेवा आयोग होता है, जैसे उत्तर प्रदेश का UPPSC, राजस्थान का RPSC और मध्य प्रदेश का MPPSC है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा सभी स्टेट PCS के लिए अलग-अलग है, इसकी अधिक जानकारी के लिए स्टेट PCS की वेबसाइट पर देखें।

स्टेट PCS की परीक्षा के तीन चरण होते हैं। Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा): इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होते हैं।Main Exam (मुख्य परीक्षा): इसमें वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न पूछे जाते हैं।Interview (साक्षात्कार): अंतिम चरण।

Conclusion

SDM Kaise Bane उम्मीद करता हूँ इसके बारे में आपको अपने सभी प्रशनों के जवाब मिल गए होंगे। अगर आपको जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। SDM Kaise Bane यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आपका दोस्त रिश्तेदार SDM का एग्जाम देना चाहता है उससे SDM Kaise Bane यह लेख जरूर शेयर करें। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button